आज ही बनवाएं ये वाला क्रेडिट कार्ड, पशुपालन के लिए 3 लाख रुपये तक आसानी से पायें लोन

हरियाणा सरकार की कई योजनाएं किसानों और पशुपालकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही हैं । इसी कड़ी में किसानों की आय को बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरियाणा सरकार पशु किसान क्रेडिट कार्ड (PKCC) योजना चला रही है। इसके तहत किसानों को कम ब्याज दर पर लोन की सुविधा दी जाती है ताकि वो अपना व्यवसाय बढ़ा सकें ।

कितना मिलेगा लोन?

क्रेडिट कार्ड एक फाइनेंशियल टूल है, जो बैंक और वित्तीय संस्थानों से पैसे उधार लेने की सुविधा देता है। हरियाणा पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना 2025-26 के तहत किसानों को 1.60 लाख रुपये से 3 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है। यह कर्ज विभिन्न प्रकार के पशुओं के लिए निर्धारित है, जिसे इस किसान पशुओं की खरीद, उनके चारे के प्रबंधन और इलाज जैसे कार्यों के लिए कर सकते हैं ।

  • गाय पर 40,783 रुपये  तक
  • भैंस पर 60,249 रुपये तक
  • भेड़/बकरी पर ₹4,063 (एक वर्ष के लिए)
  • सूअर पर ₹16,337 (एक वर्ष के लिए)

क्या-क्या मिलेगा लाभ ?

जो भी किसान या पशुपालक Hariyana Pashu Kisan Credit Kard Yojana 2025-26 का लाभ उठाना चाहते हैं, उन्हें पशु किसान क्रेडिट कार्ड (PKCC) बनवाना अनिवार्य है।

  • बैंक द्वारा कर्ज की कुल राशि 6 समान किस्तों में दी जाएगी
  •  यह ऋण 4 प्रतिशत की वार्षिक ब्याज दर पर उपलब्ध होगा
  •  ब्याज की गणना पहली किश्त जारी करने वाले दिन से होगी
  •  ऋण का उपयोग गाय, भैंस, बकरी, सुअर व मुर्गीपालन के लिए हो सकता है
  • रुपये 1.60 लाख तक के ऋण के लिए कोई गारंटी आवश्यक नहीं होगी
  • 5 वर्ष की भुगतान अवधि मिलेगी अर्थात लोन इसके अंदर चुका देना होगा
  • पशुपालक पशुओं की संख्या बढ़ाकर व्यवसाय में विस्तार कर सकेंगे

पात्रता क्या है ?

  • आवेदक हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • पशुओं का हेल्थ सर्टिफिकेट आवश्यक है।
  • लोन केवल उन्हीं पशुओं पर मिलेगा जिनका बीमा हुआ हो।
  • आवेदक का सिविल स्कोर ठीक होना चाहिए।

दस्तावेज़ क्या चाहिए ?

  • आधार कार्ड
  •  पैन कार्ड
  •  वोटर आईडी कार्ड
  •  पासपोर्ट साइज फोटो
  •  मोबाइल नंबर
  •  हेल्थ सर्टिफिकेट (पशुओं का)
  •  बीमा प्रमाणपत्र
कैसे करें आवेदन ?

Haryana Animal Farmer Credit Card Scheme 2025-26 का फायदा उठाने के लिए ऑफलाइन आवेदन के लिए नजदीकी बैंक शाखा में जाएं और आवेदन-पत्र भरकर जमा करें । वहीं कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या घर पर इंटरनेट कनेक्शन के जरिए ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है । आवेदन पत्र और दस्तावेजों की जांच के बाद यदि योग्यता पाई गई तो 15 दिन से एक महीने के भीतर क्रेडिट कार्ड जारी कर दिया जाता है।

Refit Animal Care  का प्रोडक्ट RIGMIN-FORTE पाउडर गाय, भैंस, बकरी और अन्य पशुधन के लिए एक उत्तम खनिज मिश्रण है। इसे नियमित रूप से चारे के साथ देने पर पशुओं को सभी आवश्यक खनिज और विटामिन मिल जाते हैं जिससे वे तंदुरुस्त बने रहते हैं । उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, दूध की मात्रा बढ़ती है और प्रजनन (reproduction) से जुड़ी समस्याएं नहीं आतीं । यहां तक कि बांझपन और बार-बार गर्भ गिरने की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है । RIGMIN-FORTE  पाउडर विशेष रूप से गायों के लिए एक लोकप्रिय उत्पाद के रूप में जाना जाता है क्योंकि गायों से हमें पंचगव्य अर्थात पांच बहुमूल्य चीजें मिलती हैं, जैसे- दूध, दही, घी, गोमूत्र और गोबर मिलते हैं । RIGMIN-FORTE  गायों में खनिज की कमी से होने वाली बीमारियों जैसे- Rickets) , Osteomalacia  और Anaemia को रोकने में मदद करता है। हालांकि इसके प्रयोग से पहले अपने पशु की शारीरिक स्थिति के अनुसार उचित डॉक्टरी सलाह जरूर लें ।

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *