यूपी में पशुपालन के लिए मात्र 6% ब्याज पर लोन, मत चूकें मौका !

Uttar Pradesh livestock loan scheme

खेती-किसानी की बढ़ती लागत, महंगे बीज, चारा, कीटनाशक और मशीनों के खर्च के बीच अब किसानों और पशुपालकों को उत्तर प्रदेश सरकार सस्ता कर्ज देने को तैयार हो गई है । राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना 2026’ के तहत मिलने वाले लोन की ब्याज दर को घटाकर महज 6 प्रतिशत कर दिया है। यह फैसला खासतौर पर लघु और सीमांत किसानों के लिए बड़ी सौगात है । हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने स्वयं इसकी घोषणा की । आइये इस Blog में विस्तार से जानते हैं।


कितनी लाभकारी है योजना ? 

Uttarpradesh Mukhyamantri krishak samridhi yojana 2026 उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य किसानों को सस्ती दरों पर लोन उपलब्ध कराना है। इस योजना के जरिए किसान खेती के साथ-साथ पशुपालन, डेयरी, मधुमक्खी पालन, पोल्ट्री, मत्स्य पालन और ग्रामीण आवास जैसे कार्यों के लिए वित्तीय सहायता ले सकते हैं। अब तक किसानों को इसी योजना के तहत 11 से 11.5 प्रतिशत तक ब्याज देना पड़ता था, जो चुकाने में भारी पड़ता था। लेकिन अब ब्याज दर कम (Low interest loan for animal husbandry) होने से किसान न सिर्फ समय पर खेती से जुड़े काम कर पाएंगे, बल्कि उन पर कर्ज का बोझ भी कम होगा।


महिलाओं को अलग से छूट

इतना ही नहीं, योजना के तहत राज्य में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला किसान या पशुपालकों को ब्याज दर में 1% की अतिरिक्त छूट (Exemption to women cattle farmers) दी जाएगी। अर्थात उन्हें सिर्फ 5 प्रतिशत ब्याज वाला लोन मिल जाएगा ।


3 से 15 साल  में चुकाएं लोन

U.P. Chief Minister Farmer Prosperity Scheme 2026 के तहत किसान 3 साल से लेकर 15 साल तक की अवधि के लिए लोन ले सकते हैं। लंबी अवधि मिलने से किसानों को धीरे-धीरे और आराम से लोन चुकाने का मौका मिलेगा।  इन सभी योजनाओं में पहले 11 से 11.5% ब्याज लगता था, जो अब घटकर 6% हो गया है। इससे किसानों की मासिक/वार्षिक किस्त कम होगी, कर्ज चुकाने में आसानी होगी, खेती में निवेश बढ़ेगा, साहूकारों पर निर्भरता घटेगी और किसान आत्मनिर्भर बनेंगे।


आवेदन में ध्यान रखने योग्य बातें

योजना के तहत ऋण यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक के माध्यम से दिया जाता है। अगर नजदीकी सहकारी बैंक की शाखा पर जाते हैं तो 200 रुपये में लोन का आवेदन फॉर्म खरीदें । आवेदन फॉर्म में आवेदक किसान अपनी की फोटो लगाएं और सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरें । फॉर्म जमा करते समय 3 रुपये सदस्यता शुल्क देना होगा। साथ ही लोन की कुल राशि का 5% अंशधन भी जमा करवाना होगा । बैंक अधिकारी आपके आवेदन फॉर्म की जांच करेंगे। आपके द्वारा लोन के इस्तेमाल के लिए दी गई प्रोजेक्ट रिपोर्ट का मूल्यांकन करेंगे और सब कुछ ठीक-ठाक पाये जाने पर लोन ऑर्डर जारी हो जाएगा । अगर आप भी उत्तर प्रदेश के किसान हैं और सस्ते लोन की तलाश में हैं, तो यह योजना आपके लिए सुनहरा मौका है।

Refit Animal Care का Milkyboon प्रयोग करें जो एक गाय-भैंस के लिए एक उत्तम feed supplement है । यह दूध बढ़ाने वाला पाउडर है जिसे चारे (आहार) के साथ मिलाकर देने से जल्द ही फायदे दिखने लगते हैं । इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस, विटामिन D3 एंजाइम, जीवंती और शतावरी का लाभदायक मिश्रण है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और हड्डियों-मांसपेशियों में सुधार आता है ।

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *