भारत में गरीबों की गाय कहलाने वाली बकरी, ग्रामीणों के लिए कमाई का एक बेहतर माध्यम है । आमतौर पर 20 बकरियों की यूनिट से सालाना 2 से 3 लाख तक मुनाफा कमाया जा सकता है। वहीं त्योहारों जैसे ईद, बकरीद इत्यादि पर मुनाफा दोगुना तक बढ़ जाता है। दूध, खाद और मेमनों की बिक्री से लगातार कमाई होती रहती है। बकरी पालन के लिए सरकार और बैंक कई योजनाएं चलाते हैं, जिनसे आप 10,000 रुपये से लेकर 10 लाख तक का लोन और सब्सिडी पा सकते हैं । इसमें PMEGP के तहत या फिर NABARD जैसी संस्थाओं के माध्यम से मदद ली जा सकती है । कम निवेश में शुरू होने वाला यह व्यवसाय अब सरकार की मदद से और आसान हो चुका है। यदि आप भी लोन लेकर बकरी पालन बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो इस Blog में दी गई जानकारियां आपके काम की हैं ।
नाबार्ड का रोल क्या है ?
नाबार्ड (NABARD) द्वारा वित्तपोषित बैंकों में मुख्य रूप से वाणिज्यिक बैंक (Commercial Banks), क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक(RRBs), और सहकारी बैंक (Cooperative Banks) – जैसे राज्य सहकारी बैंक और जिला केंद्रीय सहकारी बैंक शामिल हैं, जो कृषि और ग्रामीण विकास के लिए ऋण देते हैं । नाबार्ड इन बैंकों को दीर्घकालिक ऋण (long-term loans) और अल्पकालिक ऋण के लिए धन उपलब्ध कराता है, जिससे वे किसानों और ग्रामीण उद्यमियों को कर्ज दे सकें। नाबार्ड सीधे अंतिम लाभार्थी को ऋण नहीं देता, बल्कि बैंकों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देता है।
कहां से और कितना लोन मिलेगा?
सरकार द्वारा अधिसूचित बैंकों में भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक इत्यादि व प्राइवेट बैंकों में आईडीबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई वगैरह बकरी पालन के लिए कर्ज (Goat Farming Loan 2026) देते हैं । कई बैंक साथ-साथ बीमा भी प्रदान करते हैं ।
- 10 बकरियों + 1 बकरे के लिए लोन: 60,000 – 1,20,000 रुपये तक
- 20 बकरियों + 1 बकरे के लिए लोन: 2,00,000 – 3,00,000 रुपये तक
- कॉमर्शियल यूनिट के लिए: 5 लाख – 12 लाख रुपये तक भी लोन मिल सकता है।
सब्सिडी कितनी मिलती है ?
बकरी पालन के लिए व्यवसायिक लोन (Goat Farming Business Loan 2025-26) का मकसद ही है कि सरकारी अनुदान से किसानों का बोझ कम करना । NABARD (National Bank for Agriculture and Rural Development) और PMEGP (Prime Minister’s Employment Generation Program) के तहत सामान्य वर्ग के लिए 25%, OBC के लिए 33% और SC/ST और महिलाओं के लिए 35 से लेकर 50% तक की सब्सिडी का प्रावधान हो सकता है । ब्याज दर आमतौर पर 7% से 12% तक होती है।
किसे मिलेगा लोन ? कागज क्या चाहिए ?
भारत का कोई भी नागरिक आवेदन के लिए पात्र है लेकिन ग्रामीण, किसान और बेरोजगारों को प्राथमिकता दी जाती है । अगर बकरी पालन का ट्रेनिंग सर्टिफिकेट है, तो लोन (bakaree palan ke liye lone 2025) मिलने में आसानी होती है। आवेदक के नाम पर बचत खाता होना जरूरी। किसी प्रकार का बैंक डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए। कागजात की बात करें तो आधार कार्ड, पैन कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो, जमीन/शेड से संबंधित कागजात और के साथ ही एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी लगानी होती है ।
कैसी हो प्रोजेक्ट रिपोर्ट ?
अक्सर बैंक लोन के लिए अप्लाई करते वक्त आवेदक बाकी दस्तावेज तो आसानी से दे देता है लेकिन मांगी गई प्रोजेक्ट रिपोर्ट (Goat Farming Project Report) को हल्के में ले लेता है जिससे बैंक संतुष्ठ नहीं होते । इसलिए इस काम में जरा भी लापरवाही या जल्दबाजी न करें और एक दमदार प्रोजेक्ट रिपोर्ट ही रखें । इस प्लान में आपको लोन की राशि, बकरी की नस्ल, उपकरण, वर्किंग कैपिटल, निवेश, बजट, मार्केटिंग की रणनीति और श्रमिकों के विवरण की जानकारी देनी होगी।
आवेदन कैसे करें?
इसके लिए राष्ट्रीय पशुधन मिशन (NLM) की वेबसाइट nlm.udyamimitra.in और PMEGP के पोर्टल www.kviconline.gov.in के साथ ही विभिन्न बैंकों की वेबसाइट से जानकारी ले सकते हैं । आप नजदीकी बैंक शाखा और अपने जिले के पशुपालन विभाग से भी संपर्क कर सकते हैं । आवेदन के लिए पात्रता और तरीके मिलते-जुलते हैं ।
DOODH YODHA डेयरी गायों, भैंस, बकरी, भेड़ इत्यादि की दूध उत्पादन क्षमता को सुधारता और बढ़ाता है । यह दूध में वसा (fat) की मात्रा और एसएनएफ (solids-not-fat) दर बढ़ाता है। इस मिल्क बूस्टर पाउडर में विटामिन, खनिज और लाभकारी जड़ी-बूटियाँ हैं। अगर आप बकरी पालन का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं या पहले से जुड़े हैं तो Refit Animal Care अपने कई चुनिंदा प्रोडक्ट्स के साथ आपकी मदद को तैयार है ।







Goet lon
ok
Goat loan
Good farming sabsidi lon
jagdishjagdish37067@gmail.com
Hi
Mujhe goat farm kholna h process kya h.
हिरा नगर शोभाला जेतमाल प स धोरीमन्ना जिला बाडमेर राजस्थान
Mujhe lone chahiye sir got form kholna h
Tonk khurd
गिरली कितपाल
मुझे बकरी फ्रेमिंग खोलनी है मुझे लोन की आवश्यकता है मै बिहार राज से आरा डिस्टिक से हूं
100+500
Bakri.palan.ke.liye.loan
Bakripalan.loan
ranjan kumar singh
Mujhe lone chahiye sir got form kholna h
Babina ( jhansi ) .UP
Ghanshyam Yadav gram Garhwa Kala post Rampur Jay Singh jila Akbarpur Ambedkar Nagar UP
Khud ka hai
Bakri bakri
बकरी पालन के लिए लोन
Goat farm kholna hai
Bakri palan lon
Bakri palan loan
200000
Rajasthan Raje jila churu tashil churu rajasthan
Mughe bhi kaarna h
3 se 40000 bakri palan ke liye
BAKARI ke liye laon lena hai aur bakari chah raha hai
Chandauli
Ravikant Singh devri pipal
GOT FROM
Bakri palna Hai Ghanshyam Yadav Gram Garhwa Kala post Rampur Jay Singh jila Akbarpur Ambedkar Nagar UP Kitna loan mil jaega Bakri paalne ke liye apna khud ki jameen hai
Nkt
9982450052