देसी दुधारू गाय खरीदने पर यूपी सरकार देगी 15,000 रुपए तक की सब्सिडी, ऐसे उठाएं फायदा !

up-desi-dairy-cow-subsidy

उत्तरप्रदेश की मौजूदा सरकार का फोकस शुरू से दुधारु पशुओं से जुड़े किसानों और पशुपालकों पर रहा है । सरकार का उद्देश्य है कि उच्च गुणवत्ता वाले दुधारु पशु किसानों तक पहुंचे, जिससे दूध की भी गुणवत्ता और उत्पादन बढ़ सके। इसी कड़ी में ‘नंद बाबा दूध मिशन’ के तहत चार योजनाओं की शुरुआत की गई जिसका मकसद राज्य में दूध उत्पादन को बढ़ावा देना और किसानों-पशुपालकों की आर्थिक स्थिति को सुधारना है। इसी में से एक है – मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना 2025-26 (mukhyamantri pragatisheel pashupalak protsahan yojana ) । इस Blog में जानें पूरा ब्यौरा ।

क्या है नंद बाबा दुग्ध मिशन ?

Uttar Pradesh Nand Baba Milk Mission एक महायोजना है, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 6 जून 2023 को लॉन्च किया गया था । यह मिशन भगवान कृष्ण (नंद बाबा) के नाम पर है, जो गौ-पालन की सांस्कृतिक परंपरा को आर्थिक निर्भरत से जोड़ता है। 1000 करोड़ की लागत से 5 वर्ष (2023-2028) के लिए यह मिशन प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, किसानों की आय दोगुनी करने और देसी गायों के संरक्षण (Conservation of indigenous cows) पर केंद्रित है।

क्या-क्या मिलेगा लाभ ?

मिशन के तहत चलाई जा रही मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना (Chief Minister Progressive Animal Husbandry Incentive Scheme 2025-26) में एक दिन में 8 से 12 लीटर दूध देने वाली गाय के लिए 10,000 और 12 लीटर से ज्यादा वाली गाय के लिए 15,000 अनुदान राशि सब्सिडी के रूप में दी जाती है । यह राशि उच्च गुणवत्ता एवं उत्पादकता वाली स्वदेशी नस्ल की गायों (Indigenous breed cows) को पालने हेतु प्रोत्साहन के रूप में दी जाती है । गिर, साहीवाल, थारपारकर, हरियाणा एवं गंगातीरी जैसी गाय हेतु निर्धारित प्रतिदिन की दूध उत्पादकता के मानक अनुसार ₹10000/- अथवा ₹15000/- का प्रोत्साहन धनराशि देय है। पूरे प्रदेश में लागू योजना के तहत गाय के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय ब्यात के लिए उसके जीवनकाल में एक बार तथा पशुपालक को अधिकतम 02 गायों के लिए ही प्रोत्साहन धनराशि मिलेगी । प्रोत्साहन धनराशि का भुगतान लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी (direct bank transfer) के माध्यम से किया जाता है । यह सब्सिडी केवल उन्हीं किसानों को मिलेगी, जो पशुपालन विभाग से अपना पंजीकरण कराते हैं। इसके साथ ही, सरकार डेयरी पशुओं के लिए जरूरी चिकित्सा सुविधाएं, चारा, और अन्य संसाधन भी मुहैया कराएगी  ताकि किसानों को किसी अड़चन का सामना न करना पड़े ।

कैसे लगाएं अर्जी ?

आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक हो। यह योजना व्यक्तिगत लाभार्थीपरक है अतः किसी भी समूह/फर्म/संगठन को योजना के तहत आवेदन करने की अनुमति नहीं है। आवेदन पत्र को गाय की ब्यॉत अवधि (lactation period of cow) की तिथि से 45 दिन के अन्दर भेजना होगा। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन की सुविधा है । ऑनलाइन मोड में फार्म के साथ आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना होगा जबकि ऑफलाइन मोड में सम्बन्धित जनपद के मुख्य विकास अधिकारी के कार्यालय के माध्यम से आवेदन होगा । ज्यादा जानकारी इस लिंक से जुटाई जा सकती है – https://nandbabadugdhmission.up.gov.in/Mu-Pragatisheel-Protsahan-Yojna.php


Refit Animal Care का पापुलर प्रोडक्ट RESHELL-H GOLD दुधारु पशुओं के लिए एक ऐसा लिक्विड मल्टीविटामिन पूरक-आहार (Multivitamin liquid feed supplement) है जो थनों के विकास और उनमें दूध धारण करने की क्षमता में उपयोगी है। यह घातक थनैला रोग को दोबारा होने से भी रोकता है । पशुचिकित्सक से सलाह के बाद इसके नियमित प्रयोग से आपके गाय, भैंस या बकरी आपके मुनाफे को दोगुनी रफ्तार से बढ़ा सकते हैं।

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *