एक ऐसी योजना जिसमें सरकार ब्रायलर ब्रीडिंग फार्म-कम-हैचरी प्लांट की स्थापना के लिए तगड़ा आर्थिक अनुदान दे रही है। सबसे जरूरी बात ये कि इस योजना की आखिरी तारीख बेहद करीब है इसलिए पूरा होमवर्क कर लें ताकि समय से आवेदन कर ले जाएं । आइये, फटाफट इस स्कीम के बारे में इस Blog में जरा डिटेल में जानते हैं ।
दरअसल, इस योजना का शुरुआत बिहार सरकार ने की है । मकसद है कि राज्य के ग्रामीण युवाओं, बेरोजगारों और पशुपालन क्षेत्र में रुचि रखने वालों को सरकारी मदद और प्रशिक्षण देकर प्रोत्साहित किया जा सके । बिहार समेकित मुर्गी विकास योजना 2025 (Bihar samekit murgi vikas yojana) नाम की इस स्कीम के सबसे पहले फायदे जान लेते हैं।
क्या हैं फायदे?
- राज्य के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा संचालित Bihar Murgi Palan Scheme में10,000 क्षमता (प्रैरेंट) वाले ब्रायलर ब्रीडिंग फार्म-कम-हैचरी प्लांट की स्थापना पर आर्थिक मिलती है ।
- सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को 30 प्रतिशत तक और अनुसूचित जाति/ जनजाति वर्ग के लोगों को लेयर फार्म पर 40 और ब्रॉयलर फार्म पर 50 प्रतिशत तक अनुदान (सब्सिडी) मिलेगा।
- 10 हजार क्षमता वाले लेयर मुर्गी फार्म (Layer Poultry Farming) के लिए 1 करोड़ और 5 हजार क्षमता वाले फार्म के लिए 50 लाख रुपये की लागत निर्धारित की गई है। 3 हजार क्षमता के लिए 10 लाख रुपये लागत निर्धारित है।
- स्व-वित्त से आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के लिए 10 हजार मुर्गियों की क्षमता वाले फार्म के लिए 70 लाख रुपये व 5 हजार क्षमता हेतु 5 लाख रुपये की राशि बैंक खाते में दिखाना अनिवार्य है। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए यह राशि क्रमशः 60 लाख और 29.10 लाख रुपये है।
- इसके साथ ही Bihar Poultry Farm Yojanaमें पहलीबार पोल्ट्री व्यवसाय शुरू करने वालों को हर तरह की मदद दी जाएगी, जिसमें ट्रेनिंग और टेक्निकल हेल्प भी शामिल है ।
क्यों 25 जून तक करना है आवेदन?
चूंकि Bihar Integrated Poultry Development Scheme 2025 से जुड़ी आधिकारिक सूचना 25 मई को जारी हुई है और आवेदन 30 दिनों के भीतर करना है। इसलिए 25 जून से पहले हर हाल में अर्जी लगा दें । इसके साथ ही, पहले आओ- पहले पाओ की व्यवस्था है । मतलब, जो जितना जल्दी आवेदन करेगा, उसे फायदा मिलने के उतने ही आसार होंगे ।
क्या कुछ शर्तें भी हैं ?
- जीहां, अनुदान मिलने के बाद लाभार्थी को कम से कम 7 वर्षों तक फार्म का संचालन करना अनिवार्य होगा।
- इसके अलावा, कम से कम 5 दिन का सरकारी संस्थान से मुर्गी पालन प्रशिक्षण प्राप्त कर रखा हो ।
- अपनी पूंजी लगाकर या लोन लेकर, दोनों माध्यमों से फार्म की स्थापना की इजाजत होगी । बैंक लोन की प्रक्रिया आवेदक स्वयं करेगा ।
पात्रता क्या है ?
- आवेदक को बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना पहली पात्रता है
- स्वयं की भूमि या लीज पर ली गई भूमि का प्रमाण भी देना होगा
- बैंक पासबुक, एफडी दिखाकर वांछित राशि की योग्यता बतानी होगी
- अनुसूचित जाति/जनजाति से हैं तो इससे संबंधित प्रमाण पत्र लगाएं
- आधार, वोटर आईडी, मोबाइल नंबर, आवास प्रमाण पत्र लगाना होगा
आवेदन कैसे करें?
ध्यान रहे आवेदन का माध्यम (Bihar Murgi Palan scheme Online Apply) ऑनलाइन है इसलिए और भी सावधानी की जरूरत है ।
- सबसे पहले विभाग की वेबसाइटbihar.gov.in/ahd पर जाएं
- Citizen Services सेक्शन में जाकर इस योजना का विकल्प चुनें
- आधार नंबर या वोटर कार्ड नंबर के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करें
- मांगे गए सभी दस्तावेज़ अच्छी तरह चेक करके अपलोड करें
- आवेदन को सबमिट कर लें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें
Refit Animal Care द्वारा खासतौर पर तैयार किया गया Broiler+ पाउडर एक ऐसा फीड सप्लीमेंट है जो भारत में सबसे अधिक बिकने वाले पोल्ट्री उत्पादों में से एक है। इसे ब्रॉयलर मुर्गियों के शारीरिक विकास (Physical development of broiler chickens) के साथ-साथ वजन में वृद्धि के लिए ही बनाया गया है, जो न सिर्फ पोल्ट्री पक्षियों में पोषक तत्वों का उपयोग बढ़ाता है बल्कि उन्हें किसी प्रकार के तनाव से भी बचाए रखता है ।







I want a poultry farm
Mujhe vvv ye lone ki jarurat hhh bijnuses ko aage badhane ke liye
Gaon sadalpur post Narayan jila Alwar
Muragi pham
Bihar Rajwada Begusarai
Bihar Rajwada Begusarai ward 12
Uttar Pradesh Bahraich gramin ramapur
Jetakuba Lodhika. Rajkot